Home बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार में सभी को मुफ्त में लगेगा कोरोना का टीका
बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार में सभी को मुफ्त में लगेगा कोरोना का टीका

Share
Share

बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर घोषणा की है कि राज्य में सभी को कोरोना वैक्सीन का टीका मुफ्त में लगाया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पूरे बिहार में मुफ्त में कोरोना वैक्सीनेशन किया जाएगा। यहां तक कि निजी अस्पतालों में भी यह सुविधा मुफ्त रहेगी।

उन्होंने कहा कि 50 निजी अस्पतालों में टीका लगवाने का अधिकतम सेवा शुल्क 100 रुपये और टीका का अधिकतम मूल्य 150 रुपये होगा। यह कुल 250 रुपये प्रति टीका की राशि राज्य सरकार वहन करेगी। कोरोना के निशुल्क टीकाकरण का निर्णय नवंबर 2020 की राज्य कैबिनेट की बैठक में हुआ था।

बता दें कि टीकाकरण के लिए निजी अस्पतालों के चयन के लिए चार मानक निर्धारित किये गये हैं। इनमें वैक्सीनेटर की उपलब्धता, कोल्डचेन सुविधा, रजिस्ट्रेशन व टीकाकरण के लिए पर्याप्त जगह सहित टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए किसी भी आंशिक प्रभाव का परखने की सुविधा शामिल है। मानकों पर खरा उतरने पर फिलहाल 50 अस्पतालों का चयन हुआ है। उनका भौतिक सत्यापन चल रहा है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पद्मश्री डॉ. विमल जैन के हाथों पूनम कुमार को ‘श्रेष्ठ महिला सम्मान 2026

महिला दिवस पर BFTAA द्वारा पद्मश्री डॉ. विमल जैन के हाथों पूनम...

जदयू परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया – संजय कुमार झा

पटना । जनता दल (यूनाइटेड) परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया...

BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और...

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...