नई दिल्ली । आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की तैयारी सभी क्षेत्रीय भाषाओं में टीवी चैनल्स करने की हैं।जो आर्या टेलीपोर्ट के ऑन एयर होते ही शुरू होगी।जिसको लेकर प्रक्रिया पूर्ण होने के कगार पर हैं।कार्यालयों का कार्य भी समाप्ति पर हैं।लगभग 40 टीवी चैनल्स के साथ आर्या टेलीपोर्ट का शुभारंभ होने की संभावना हैं।जो विभिन्न भाषाओं में होगी।
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि आर्या टेलीपोर्ट को लेकर कार्य प्रगति पर हैं।जल्दी ही सभी भाषाओं में टीवी चैनल्स के साथ प्रसारण शुरू किया जायेगा।
वर्तमान में आर्या डिजिटल ओटीटी पर लाइव टीवी स्ट्रीमिंग जारी हैं।वेब सीरीज और फिल्मों के साथ ही दर्शक लाइव टीवी चैनल्स स्ट्रीमिंग भी दर्शक विभिन्न भाषाओं में ओटीटी पर देख सकते हैं।भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल ओटीटी हैं।जिसमें भोजपुरी,हिंदी,साउथ और हॉलीवुड सहित कई भाषाओं में वेब सीरीज व फिल्में लगभग 1200 से अधिक कंटेंट हैं।जो एक ही सब्सक्रिप्शन लेकर दर्शक देख सकते हैं।
Leave a comment