Home झारखण्ड गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम।
झारखण्डराज्य

गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम।

Share
People angry over not getting gas blocked the road.
Share

रांची । जिले के चुटिया इलाके में गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

इस कारण से इलाके में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि नंबर लगाने के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है।जबकि, कुछ लोग कालाबाजारी में लगे हुए हैं। लगातार हो रही इस परेशानी के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

लोगों का आक्रोश अब सड़कों पर नजर आने लगा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।

लोगों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से गैस की समस्या से जूझ रहे हैं और बार-बार शिकायत के बावजूद भी समाधान नहीं हो रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केसरगढ़ पंचायत में अम्बेडकर जयंती मनाई गई।

बाघमारा । भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की...

भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब का अहम योगदान रहा – डीडीसी

धनबाद । संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की...

बकाया वेतन व नियमित भुगतान की मांग को लेकर शिक्षिका 20 अप्रैल से करेंगी सत्याग्रह।

धनबाद । गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय, कतरासगढ़ में कार्यरत शिक्षिका भावना चौहान...

धनबाद मेयर ने किया सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास।

धनबाद । कतरास क्षेत्र में मंगलवार को धनबाद नगर निगम के अंतर्गत...