Home झारखण्ड हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत,एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल।
झारखण्डराज्य

हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत,एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल।

Share
Three people killed, one old woman seriously injured in elephant attack.
Share

रामगढ़। जिले के गोला वन क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह जंगली हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना बंदा क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे की है। यहां तालाटांड (पतरातू) निवासी धीरज भुइयां (25 वर्ष) और कुजू निवासी युगल भुइयां (25 वर्ष) मजदूरी का काम करते थे।

शुक्रवार सुबह अचानक हाथियों के झुंड ने भट्ठे पर हमला बोल दिया। इससे पहले कि दोनों युवकों को संभलने का मौका मिलता, हाथियों ने उन्हें कुचलकर मार डाला।

हाथियों का कहर यहीं नहीं रुका बंदा के पास ही श्याम देव साहू (70 वर्ष) सुबह महुआ चुनने निकले थे, तभी वे हाथियों की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक अन्य घटना धोरधोरिया सुतरी गांव की है, जहां अदरी देवी (74 वर्ष) महुआ चुन रही थीं, हाथी ने उन पर हमला कर उन्हें पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...