Home बिहार सदर -2 अनुमंडल बेतिया की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन
बिहारराज्य

सदर -2 अनुमंडल बेतिया की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

Share
Share

बेतिया । पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा सदर -2 अनुमंडल बेतिया की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन बैरिया थाना परिसर में किया गया। उक्त बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2025, दुर्गा पूजा एवं अन्य मामलों पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा समीक्षा के क्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारीयों को आवश्यक निम्नांकित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए :-
(1) पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा इसे सुनिश्चित किया जाए।
(2) पूजा के दौरान सभी असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए ससमय उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
3) पूजा के बाद दुर्गा माता के प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान NGT के गाइडलाइन के अनुसार प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में करवाने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
(4) सभी संवेदनशील स्थल पर बल की प्रतिनियुक्ति करते हुए उस पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
(5) आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु सभी तरह के आवश्यक कार्रवाई करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2, पुलिस अंचल निरीक्षक योगापट्टी, पर्यवेक्षी पदाधिकारी योगापट्टी अंचल एवं अनुमंडल क्षेत्र सदर -2 के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में नगर निगम चुनाव संपन्न,27 फरवरी को मतगणना।

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल 51.23% एवं चिरकुंडा नगर परिषद में...

पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे में किया खुलासा,हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार।

शिवपुरी (मप्र) । जिले के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराधियों...

धनबाद ननि क्षेत्र वार्ड 5, 22 एवं 27 के मतदान केन्द्रों में हुआ बवाल।

समर्थकों की भीड़ में नेता के साथ भी हुई हाथापाई,वीडियो सोशल मीडिया...

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...