Home उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या, शव गड्ढे में दबाकर छिपाया।
उत्तर प्रदेशक्राईमजुर्मराज्य

अलीगढ़ में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या, शव गड्ढे में दबाकर छिपाया।

Share
10 year old child murdered in Aligarh, body buried and hidden in a pit.
Share

अलीगढ़। थाना गांधी पार्क क्षेत्र के ज्वालागढ़ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 वर्षीय बच्चे की हत्या कर उसका शव गड्ढे में दबाकर छिपा दिया गया।

जानकारी के अनुसार बच्चा देर रात से लापता था। परिजनों द्वारा तलाश के दौरान घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बच्चे के सिर पर चोट मारकर उसकी हत्या की गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने के उद्देश्य से गड्ढे में दबा दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया और मामले के शीघ्र खुलासे के लिए टीमों का गठन किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

मौके पर स्थानीय पुलिस बल, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...