Home बिहार विख्यात चित्रकार आचार्य नंदलाल बोस की पुण्यतिथि पर त्रि-दिवसीय कार्यक्रम.
बिहारराज्य

विख्यात चित्रकार आचार्य नंदलाल बोस की पुण्यतिथि पर त्रि-दिवसीय कार्यक्रम.

Share
Three-day program on the death anniversary of renowned painter Acharya Nandlal Bose
Share

विख्यात चित्रकार आचार्य नंदलाल बोस की पुण्यतिथि पर त्रि-दिवसीय कार्यक्रम “अभिव्यंजना” का आयोजन 14 से 16 अप्रैल तक।

बिहार कला मंच एवं बफ्टा, मुंगेर के तत्वावधान में यह ऐतिहासिक कला महोत्सव सिद्ध होगा : हीरो राजन कुमार

मुंगेर (बिहार) । ‘बिहार कला मंच’ एवं बफ्टा, मुंगेर के तत्वावधान में भारत के सुविख्यात चित्रकार पद्मविभूषण आचार्य नंदलाल बोस की पुण्यतिथि पर हवेली खड़गपुर में त्रि-दिवसीय कार्यक्रम “अभिव्यंजना ” 14 अप्रैल, 15 अप्रैल और 16 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में भारत के विख्यात पद्मश्री से सम्मानित चित्रकार पहुंच रहे हैं।उनकी गरिमामयी उपस्थिति से हवेली खड़गपुर की धरती का कण-कण पुलकित होगा। क्यू- मैक्स पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम (हवेली खड़गपुर) में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया हैं। 14 अप्रैल (मंगलवार) सुबह 11 बजे उद्घाटन सह सम्मान समारोह होगा, छात्र/छात्राओं द्वारा चित्र प्रतियोगिता 11 बजे से 2 बजे तक की जाएगी। बफ्टा, मुंगेर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम 12 बजे से 2 बजे तक होगा। 15 अप्रैल (बुधवार) को सुबह 11 बजे से चित्र प्रतियोगिता होगी।अंगिका काव्य-गोष्ठी सह अंगिका बोली सेमिनार 12 बजे से आरंभ होगा। 16 अप्रैल (गुरूवार) को अतिथि कलाकारों का सम्मान सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।डॉ. महेश चन्द्र चौरसिया, प्रदीप पाल की भूमिका कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण है।हीरो राजन कुमार संयोजक हैं।

इस कार्यक्रम में पद्मश्री श्याम शर्मा की पेंटिंग्स को लोग देखेंगे।साथ ही साथ क्षेत्रीय कलाकारों पर भी फोकस किया जाएगा।हीरो राजन कुमार की यह सोच शुरू से रही है कि जो कलाकार बेहतर प्रदर्शन कर रहे है उन्हें लोगों के बीच लाया जाए।

बिहार की प्रचलित भाषा अंगिका पर पहली बार इस कला महोत्सव में सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बेगूसराय से लेकर दुमका झारखंड तक अंगिका बोली जाती है।हीरो राजन कुमार का प्रयास है कि इस भाषा को और अधिक फैलाया जाए, अंगिका भाषा में फिल्म का निर्माण हो।

आचार्य नन्द लाल बोस की पुण्यतिथि पर कला महोत्सव 2026 “अभिव्यंजना” में कलाकारों के शानदार कला प्रदर्शन की आशाएं है। बिहार कला मंच एवं बिहार फिल्म ऐंड टेलीवीज़न आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट स्वच्छ समाज के निर्माण हेतु इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया विभिन्न सरकारी जमीनों का निरीक्षण।

उपायुक्त तथा एसएसपी ने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए धनबाद अंचल तथा...

अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन।

धनबाद। सदर अस्पताल में एक बार फिर उन्नत चिकित्सा सुविधा एवं विशेषज्ञ...

अभिनंदन ट्रस्ट चेयरमैन का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत।

रांची : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अभिनंदन ट्रस्ट के...

आशा भोसले के निधन पर रांची के कलाकार मोहम्मद साबिर हुसैन ने दी श्रद्धांजलि।

रांची । सिनेमा जगत के जानी-मानी गायिका अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली...