Home Breaking News चीनी राजदूत के साथ पार्टी करते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ,जानें- वायरल दावों की क्या है सच्चाई…
Breaking NewsTop News

चीनी राजदूत के साथ पार्टी करते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ,जानें- वायरल दावों की क्या है सच्चाई…

Share
Share

desk : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट किया था। उनका कहना था कि राहुल गांधी नाइटक्लब में पार्टी कर रहे हैं। उसके बाद से यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और उतनी ही तेजी से अलग-अलग दावे भी किए जाने लगे। इनमें से ही एक दावा यह भी था कि इस पार्टी में राहुल गांधी जिस महिला से बात करते दिख रहे हैं, वह नेपाल में चीन की राजदूत हाउ यांकी हैं। कई लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था। इस दावे को लेकर चर्चा इसलिए तेज हो गई क्योंकि हाउ यांकी को भारत विरोधी स्टैंड के लिए जाना जाता है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यही वजह थी कि तमाम लोगों ने ऐसी पोस्ट्स पर चिंता जताई कि आखिर राहुल गांधी कैसे किसी चीनी राजदूत से नाइटक्लब में मिल सकते हैं। हालांकि इस दावे की पड़ताल में पाया गया है कि यह गलत है। और राहुल गांधी जिस महिला से बात कर रहे थे, वह उनकी उस दोस्त की फ्रेंड है, जिसकी शादी में वह गए थे। नेपाल के प्रमुख अखबार काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी वहां अपनी पत्रकार दोस्त सुमनिमा उदास की शादी में शामिल होने गए हैं। सुमनिमा उदास म्यांमार में नेपाल के पूर्व राजदूत भीम उदास की बेटी हैं। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक 3 मई को सुमनिमा उदास की शादी हुई है और 5 मई को रिसेप्शन प्रस्तावित है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अब सवाल यह है कि जिस वीडियो में राहुल गांधी नजर आए हैं, वह आखिर कहां का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो काठमांडू के एक चर्चित पब ‘लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स’ का है। राहुल गांधी 2 मई की शाम को इस पब में 5 से 6 लोगों के साथ गए थे।राहुल गांधी के साथ कोई चीनी राजदूत नहीं थी। राहुल गांधी करीब डेढ़ घटे तक पब में थे। पब के मैनेजमेंट का यह भी कहना था कि राहुल गांधी के साथ दिखी महिला चीनी राजदूत नहीं है बल्कि सुमनिमा उदास की ही एक दोस्त है, जिनकी शादी में कांग्रेस नेता नेपाल पहुंचे हैं। यही नहीं वह महिला चीनी मूल की भी नहीं है बल्कि नेपाल की ही रहने वाली है।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गौरतलब है कि भाजपा नेता की ओर से राहुल गांधी का वीडियो ट्वीट किए जाने के बाद सियासत तेज हो गई थी। इस पर कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा था कि आखिर इसमें गलत क्या है। क्या देश में परिवार होना, शादी करना और उनमें शामिल होना अपराध हो गया है। यही नहीं कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया था।

[ads4]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...