Home Breaking News झारखंड हाईकोर्ट का सवाल- क्या है भूख से मौत की परिभाषा, चार हफ्ते में बताए सरकार…
Breaking NewsTop News

झारखंड हाईकोर्ट का सवाल- क्या है भूख से मौत की परिभाषा, चार हफ्ते में बताए सरकार…

Share
Share

desk : झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार को भूख से मौत की परिभाषा बताने को कहा है। कोर्ट ने पूछा है कि भूख से मौत का मतलब क्या है और सरकार कब मानती है कि किसी की मौत भूख से हुई है। स्वत: संज्ञान लिए मामले की शुक्रवार को सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने चार सप्ताह में सरकार को इसकी जानकारी देने को कहा है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अदालत ने सरकार को शपथपत्र के माध्यम से यह बताने को कहा है कि सरकार की ओर से गरीबों के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चलायी जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ कितने लोगों को मिल रहा है। इसकी वर्तमान स्थिति क्या है। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि राज्य में अभी तक भूख से एक भी मौत नहीं हुई है। मौत का कारण बीमारी रहता है। जिस मामले को लेकर सुनवाई की जा रही है, उसमें भी भूख से मौत नहीं हुई है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मृतक के घर में अनाज था। राज्य में गरीबों के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। उन्हें मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। इस पर अदालत ने कहा कि जब बीमारी से ही मौत होती है, तो आखिर भूख से मौत किसे कहते हैं। सरकार अगली तिथि की इसकी परिभाषा स्पष्ट करे। अदालत ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए योजनाएं चला तो रही है, लेकिन इसका लाभ उन तक पहुंच रहा है या नहीं इसकी मॉनिटरिंग की जाती है या नहीं।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बोकारो के शंकरडीहा गांव में भूखल घासी की 12 वर्षीय बेटी राखी कुमारी की मौत नवंबर 2020 में हो गयी थी। उससे कुछ दिन पहले मई में भूखल घासी के 20 वर्षीय बेटे निकेत घासी की मौत हो गई, उससे पहले भूखल घासी की मौत मार्च माह में हो गई थी एक ही परिवार के लगातार 3 लोगों की मौत भूख से हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने इस पर स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...