Home Breaking News भाजपा सांसद गौतम गंभीर की ‘जन रसोई’ में एक रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन
Breaking NewsTop Newsदिल्लीराष्ट्रीय न्यूज

भाजपा सांसद गौतम गंभीर की ‘जन रसोई’ में एक रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

Share
Share
नई दिल्ली। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ‘जन रसोई’ भोजनालय की शुरुआत करेंगे। ‘जन रसोई’ में उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी दिल्ली में जरूरतमंद लोगों को एक रुपये में भरपेट दोपहर का भोजन दिया जाएगा।
गौतम गंभीर ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को गांधी नगर में पहले भोजनालय की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद 26 जनवरी को अशोक नगर में भी ऐसे ही भोजनालय की शुरूआत करेंगे।
सांसद के कार्यालय की ओर से बयान में कहा गया है, ‘देश के सबसे बड़े थोक कपड़ा बाजारों में शुमार गांधी नगर में खोली जाने वाली जन रसोई पूरी तरह आधुनिक होगी, जिसमें जरूरतमंदों को एक रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें एक समय में 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते केवल 50 लोगों को ही बैठने की अनुमति दी जाएगी। दोपहर के भोजन में चावल, दालें और सब्जियां दी जाएगी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...