Home Breaking News Top News बिहार : हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली किरण यादव को पुलिस ने दबोचा
Top Newsबिहार

बिहार : हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली किरण यादव को पुलिस ने दबोचा

Share
Share

बिहार। सोशल मीडिया पर अक्सर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली बिहार की किरण यादव को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किरण यादव पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।

किरण यादव ने पिछले दिनों अपने अकाउंट से धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला पोस्ट किया था और इसे लेकर दर्ज हुई एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस ने गुरुवार शाम किरण यादव को गिरफ्तार किया। किरण के पोस्ट के अलावा पिछले दिनों एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो भगवान राम और दरशरथ तथा माता सीता के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग करते पाई गई थी। यही नहीं किरण ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए राजपूतों के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी करती नजर आईं।

बता दें कि किरण यादव खुद को सोशल वर्कर बताती हैं। वह बिहार के वैशाली जिले की चांदपुरा इलाके की रहने वाली है और सामाजिक, राजनीतिक तथा अन्य मुद्दों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहती हैं। फेसबुक पर किरण के 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जियलगोडा में भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त हुआ 2.5 एकड़ सरकारी तालाब : हाइवा जब्त, FIR दर्ज

धनबाद के जियलगोडा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के...

गयाजी में 18वीं बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीं शुभकामनाएं गयाजी (बिहार): भारत के उपराष्ट्रपति सीपी...

आरटीआई से बड़ा खुलासा : 16 महीने में 856 छापेमारी, 12 करोड़ के कोयले की बरामदगी

भू-धंसान, अवैध खनन और गैस रिसाव के लिए DGMS जिम्मेदार, संपूर्ण कोयलांचल...