Home क्राईम Dhanbad Crime News: फहीम खान के वायरल ऑडियो पर घमासान, बेटे इकबाल ने एआई क्लोनिंग का लगाया आरोप
क्राईमझारखण्डराज्य

Dhanbad Crime News: फहीम खान के वायरल ऑडियो पर घमासान, बेटे इकबाल ने एआई क्लोनिंग का लगाया आरोप

Share
Dhanbad Crime News: Uproar over Fahim Khan's viral audio; son Iqbal alleges AI cloning.
Share

एआई क्लोन कर तैयार किया गया फर्जी ऑडियो, विरोधियों की साजिश : फहीम खान के बेटे इकबाल का दावा

  • घाघीडीह जेल में बंद फहीम खान के ऑडियो पर उनके बेटे इकबाल ने दी सफाई
  • मामले की निष्पक्ष जांच और फरार प्रिंस खान की गिरफ्तारी की मांग की
  • युवाओं से अपराध की राह छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने की भावुक अपील

धनबाद: जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद वासेपुर के कुख्यात फहीम खान के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो क्लिप को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। फहीम खान के बेटे इकबाल खान ने शनिवार को वासेपुर स्थित अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने वायरल ऑडियो को एआई (AI) तकनीक से तैयार किया गया पूरी तरह फर्जी क्लिप करार दिया है। इकबाल ने इसे विरोधियों की सोची-समझी साजिश बताते हुए पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

एआई और आवाज क्लोनिंग का आरोप

पत्रकारों को संबोधित करते हुए इकबाल खान ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर उनके पिता द्वारा रंगदारी मांगने और धमकी देने की बातें कही जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि यह ऑडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उनकी पिता की आवाज को क्लोन करके बनाया गया है।

इकबाल का आरोप है कि उनके विरोधी उनके पिता को बदनाम करने और कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

रिहाई की राह में रोड़ा अटकाने की कोशिश

इकबाल खान ने आगे बताया कि उनके पिता वर्ष 2009 से जेल में बंद हैं और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ है। ऐसे महत्वपूर्ण समय पर इस तरह का फर्जी ऑडियो वायरल करके उन्हें दोबारा विवादों में घसीटने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने इस साजिश के पीछे फरार अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी खान का हाथ होने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस प्रशासन से अपील की कि फरार चल रहे प्रिंस खान को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

युवाओं को अपराध से दूर रहने की नसीहत

प्रेस वार्ता के दौरान इकबाल खान ने युवाओं से एक भावुक अपील भी की। उन्होंने कहा:

“अपराध का रास्ता किसी का भविष्य नहीं सवारता, बल्कि पूरे हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर देता है। युवा नौकरी, व्यापार या अन्य वैध साधनों के जरिए सम्मानजनक जिंदगी जिएं और अपने परिवार का सहारा बनें।”

सख्त लहजे में उन्होंने कहा कि अपराध का दाग अगर एक बार लग जाए, तो उसे मिटाना नामुमकिन हो जाता है—उसे प्रिंस खान तो क्या, उसका बाप भी नहीं मिटा सकता।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles