Home झारखण्ड गोंन्दुडीह में STG आउटसोर्सिंग का काम शुरू होते ही हंगामा, रैयत और कंपनी समर्थक भिड़े
झारखण्डराज्य

गोंन्दुडीह में STG आउटसोर्सिंग का काम शुरू होते ही हंगामा, रैयत और कंपनी समर्थक भिड़े

Share
Dhanbad: Uproar erupts in Gonduadih as STG outsourcing work begins; landowners and company supporters clash.
Share

केंदुआ (धनबाद) : केंदुआ स्थित गोंन्दुडीह-बसेरिया दास बस्ती में शुक्रवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब STG आउटसोर्सिंग कंपनी ने काम शुरू करने का प्रयास किया। कंपनी का काम शुरू होते ही स्थानीय रैयत लामबंद हो गए और काम का जोरदार विरोध करने लगे। देखते ही देखते कंपनी समर्थकों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

ग्रामीणों और स्थानीय बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को संभाला गया। विवाद बढ़ता देख फिलहाल आउटसोर्सिंग कंपनी का काम पूरी तरह रोक दिया गया है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

वार्ता के बिना काम नहीं होने देंगे: ग्रामीण

स्थानीय रैयतों ने कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सहमति और बिना किसी पूर्व सूचना के काम शुरू किया जा रहा था, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि:

  • काम शुरू करने से पहले कंपनी प्रबंधन, रैयत और जिला प्रशासन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता बुलाई जाए।
  • मुआवजे और स्थानीय अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर जब तक सहमति नहीं बनती, तब तक काम बंद रहेगा।

पुलिस पर उठे पक्षपात के सवाल

दूसरी तरफ, कंपनी समर्थकों ने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। कंपनी समर्थक संजीत यादव ने आरोप लगाया कि गोंन्दुडीह ओपी पुलिस का रवैया सहयोगात्मक नहीं है और वे पक्षपात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी रैयतों को साथ लेकर चलना चाहते हैं। वहीं, कंपनी प्रबंधक मुकुल मिश्रा ने भी जिला प्रशासन से निष्पक्ष हस्तक्षेप और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

ड्रोन उड़ाने को लेकर पुलिस से धक्का-मुक्की

हंगामे के दौरान उस समय स्थिति और तनावपूर्ण हो गई जब कंपनी पक्ष की ओर से ड्रोन उड़ाया जाने लगा। बिना अनुमति या विरोध के बीच ड्रोन उड़ाए जाने पर गोंन्दुडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी ने कड़ा ऐतराज जताया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्रोन ऑपरेटर और पुलिस कर्मियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, हालांकि पुलिस ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया।

पुलिस का बयान: गोंन्दुडीह ओपी पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी भी पक्ष को शांति व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। फिलहाल काम बंद है और बातचीत के माध्यम से मसले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...