Home Breaking News Top News अचानक बदला मौसम का मिजाज, दिन में दिखा रात जैसा नजारा  
Top Newsदिल्ली

अचानक बदला मौसम का मिजाज, दिन में दिखा रात जैसा नजारा  

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में बृहस्पतिवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में आंधी के साथ-साथ बारिश भी हो रही है। आसमान में छाए काले बादल की वजह से शाम में ही लोगों को गाड़ियों की लाइट ऑन करनी पड़ी।

बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इससे पहले दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से 2 डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश के बीच ओले भी गिरे हैं।

बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही आज दिन में बादल छाये रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 दर्ज किया। सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने बताया था कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...