Home Breaking News उत्तराखंड : मोटर चोरी के विवाद में खूनी खेल, फायरिंग में तीन की मौत, कई घायल
Breaking Newsउत्तराखंडजुर्म

उत्तराखंड : मोटर चोरी के विवाद में खूनी खेल, फायरिंग में तीन की मौत, कई घायल

Share
Share

उत्तराखंड। लक्सर के खेड़ी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को मोटर चोरी के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने लगी। जिससे गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। एसएसपी हरिद्वार और एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

मामले में एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अवुदई कृष्ण राज.एस ने बताया कि आज करीब 2:30 बजे जानकारी मिली की खेड़ी खुर्द गांव में किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग गंबीर रूप से घायल हो गए हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

उधर, मामले में एक पक्ष के लोगों का कहना है कि मोटर चोरी को लेकर उनका दूसरे पक्ष को लोगों से विवाद हुआ था, जिसमें एक की मौत हो गई थी। लेकिन मामला शांत हो गया था। उस समय मामले में एक मौत हो गई थी। लेकिन जब वे लोग मृतक के शव को दफना कर वापस आ रहे थे तो तभी घात लगाकर बैठे दूसरे पक्ष ने अचानक उन सभी पर फायरिंग शुरू कर दी।

रिपोर्ट- अरुण कुमार

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

मां रानी ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी।

गिरिडीह । शहर के कालीबाड़ी चौक के समीप मां रानी ज्वेलर्स में...