Home Breaking News Top News गति सीमा तय, अब यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 नहीं 75 किमी प्रति घंटे होगी वाहनों की रफ्तार
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

गति सीमा तय, अब यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 नहीं 75 किमी प्रति घंटे होगी वाहनों की रफ्तार

Share
Share

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार को लेकर एक गति सीमा तय कर दी है। अब एक्सप्रेसवे पर 15 फरवरी तक वाहन की स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो ई चालान गाड़ी मालिक के पते पर पहुंच जाएगा। इसके अलावा भारी वाहनों को टोल प्लाजा पर चाय की भी व्यवस्था होगी।

बता दें कि प्राधिकरण की मंशा है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर कम से कम हादसे हों इसके लिए यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण, व स्थानीय प्रशासन तमाम तरह के प्रयास करता है। हालांकि वाहन चालक एक्सप्रेस वे पर वाहन चलाने को बनाये गए दिशा निर्देशों का पालन करते नहीं दिखते। गर्मियों में टायर फटने से तो सर्दियों में कोहरा व धुंध के कारण हादसे होते हैं।

ऐसी समस्याओं को देखते हुए इस बार यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने लोगों के जान माल की सुरक्षा के दृष्टिकोण से कड़े निर्णय लिये हैं, यमुना ऑथर्टी ने आदेश जारी किया है कि 15 फरवरी तक कोई भी वाहन 75 किलोमीटर प्रति घण्टा से ज्यादा की रफ्तार पर नहीं चलेगा। यदि इस गति सीमा को कोई तोड़ता है कि उसका खिलाफ ई चालान काटा जाएगा, साथ उसके पते पर भेज दिया जायेगा।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...