Home Breaking News Top News रक्षा मंत्री ने कहा- देश के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है भारत
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

रक्षा मंत्री ने कहा- देश के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है भारत

Share
Share

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यानी शनिवार को हैदराबाद के डंडुीगल में एयरफोर्स अकादमी में कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में देश के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। भारत किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत अब आतंकवादियों के खिलाफ देश के भीतर ही नहीं बल्की सीमा पर जाकर भी जवाब देता है। बालकोट एयर स्ट्रइक की जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दुनिया को भारतीय सेना की मजबूती दिखाया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उत्तरी क्षेत्र में हाल ही में भारत-चीन गतिरोध से कोई भी अंजान नहीं है। कोरोना सकंट के समय भी चीन का यह रवैया उसकी नीयत को दिखाता है, लेकिन हमने यह दिखा है कि भारत कमजोर देश नहीं है।  उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक चैनल के जरिए अभी भी बातचीत जारी है। भारत शांति चाहता है संघर्ष नहीं, लेकिन शांति का मतलब यह नहीं है कि देश के स्वाभिमान पर किसी भी तरह की चोट हम बदर्शत करेंगे। हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...