Home Breaking News Top News सावधान, अब पाकिस्तान और चीन की कायराना हरकरत नहीं होगी कामयाब, आसमान से ही नजर रखेंगी 6 ‘आंखे’
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

सावधान, अब पाकिस्तान और चीन की कायराना हरकरत नहीं होगी कामयाब, आसमान से ही नजर रखेंगी 6 ‘आंखे’

Share
Share

नई दिल्ली। स्वदेशी रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए DRDO  छह नए एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल विमान ‘आकाश में आंख’ बनाने जा रहा है। इन नए एयरबोर्न अर्ली वार्निंग सिस्टम से वायुसेना की ताकत बढ़ने के साथ ही चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर निगरानी रखने की क्षमताओं में बढ़ोत्तरी भी होगी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार एईडब्ल्यूएंडसी ब्लॉक 2 विमान का निर्माण डीआरडीओ 10,500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत कर रहा है। इसके लिए डीआरडीओ एयर इंडिया फ्लीट से छह विमानों को खरीदेगा और इन्हें राडार के साथ उड़ान भरने के लायक बनाएगा, जिससे सशस्त्र बल इसके जरिए 360 डिग्री तक निगरानी रख सकें।

बता दें कि इस प्रोजेक्ट की योजना इस तरह से बनाई गई है कि रक्षा और आत्मनिर्भर भारत में मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिल सके। प्रोजेक्ट का ब्लॉक-1 निर्धारित समय सीमा से काफी देरी से तैयार हुआ लेकिन, इससे मिले अनुभवों के आधार पर डीआरडीओ के सेंटर फार एयरबोर्न स्टडीज लैब की योजना कम समय में इसे पूरा करने की है।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...