Home Breaking News Top News केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, कहा- देशभर में मुफ्त में लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, कहा- देशभर में मुफ्त में लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

Share
Share

नई दिल्ली। नये साल की शुरुआत में देशवासियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। देशभर में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन के बीच आज स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देशभर में कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी।

दरअसल कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए आज से देशभर में कोरोना वैक्सीन ड्राई रन आज से शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 116 जिलों में 259 जगहों पर कोरोना वैक्सीन के लिए ड्राई रन हो रहा है। दिल्ली में तीन जगहों पर ड्राई रन चल रहा है। इसी बीच शनिवार सुबह यानी आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जीटीबी अस्पताल का दौरा कर ड्राई रन का जायजा भी लिया।

“> यहां जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, पूरे देश में कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले फेज में 3 करोड लोगों को वैक्सीन फ्री में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इनमें 1 करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। बाकी प्राथमिकता सूची में शामिल 27 करोड़ लोगों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन दी जाएगी, इसके लिए सरकार योजना बना रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...