Home Breaking News Top News कविता लिखकर पीएम मोदी ने दी नये साल की बधाई, कहा- ‘अभी तो सूरज उगा है’
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

कविता लिखकर पीएम मोदी ने दी नये साल की बधाई, कहा- ‘अभी तो सूरज उगा है’

Share
Share

नई दिल्ली। नये साल 2021 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक कविता लिखी है।  उनकी इस कविता को MyGovIndia के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस कविता की पंक्तियां लिखने के साथ-साथ पीएम मोदी ने इसे अपनी आवाज भी दी है। प्रधानमंत्री की इस कविता का शीर्षक ‘अभी तो सूरज उगा है’ है। इस वीडियो के माध्यम से पीएम मोदी इस नए साल में लोगों को पूरे जोश के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की इस कविता को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि कल रात 12 बजे से लोग 2021 का स्वागत कर रहे हैं। ये जश्न अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा और आशा है कि ये नया साल पिछले साल की तुलना में सकारात्मक और अच्छा अनुभव लेकर आए।

“> इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम ट्वीट कर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि आपको नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह वर्ष हमारे लिए अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने आगे लिखा कि आशा और कल्याण की भावना प्रबल हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...