Home Breaking News Top News घने कोहरे और शीतलहर के साथ दिल्ली समेत उत्तर भारत में हुआ नए साल का आगाज
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

घने कोहरे और शीतलहर के साथ दिल्ली समेत उत्तर भारत में हुआ नए साल का आगाज

Share
Share

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर से कंपकंपाते हाथों और घने कोहरे के साथ नए साल की शुरुआत हुई है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गलन भरी ठंड पड़ रही है. बर्फबारी के कारण बर्फीली हवा चल रही है, इसके कारण फिजा में घुली गलन से ठिठुरन भरी सर्दी का एहसास हो रहा है।

दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

“>

दिल्ली- नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई। एक व्यक्ति ने बताया, “मैं कल्याणपुरी से आ रहा हूं और मुझे कालकाजी डिपो जाना है। आज इतना कोहरा है कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा है गाड़ी भी धीरे-धीरे चलानी पड़ रही है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...