Home Breaking News Top News बिहार: गोपालगंज में लेडी पॉकेटमार सक्रिय, मोबाइल चुराते पकड़ीं गईं दो महिलाएं
Top Newsबिहार

बिहार: गोपालगंज में लेडी पॉकेटमार सक्रिय, मोबाइल चुराते पकड़ीं गईं दो महिलाएं

Share
Share

गोपालगंज। ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर परिसर में मां भवानी की पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं का सामान उड़ाने वाली दो महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ गईं।

मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु का मोबाइल फोन चुराकर भाग रहीं दोनों महिलाओं को चौकीदार ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार दोनों महिलाओं में से एक छपरा तथा दूसरी सिवान की निवासी है। उधर, गोपालगंज में ही एक अन्‍य घटना में एक महिला को देहज के लिए पति ने घर से निकाल दिया।

मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव निवासी सुबोध कुमार सिंह अपने परिवार के साथ थावे मंदिर में मां थावे भवानी की पूजा अर्चना करने गए थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में सक्रिय पॉकेटमार गिरोह में शामिल दो महिलाओं ने उनका मोबाइल चुरा लिया। उनके शोर मचाने पर भाग रहीं दोनों महिलाओं को मंदिर परिसर में तैनात चौकीदार ने दौड़ाकर पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

गिरफ्तार की गईं आरोपित एक महिला छपरा जिला के मशरख थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की निवासी सुशीला देवी है तो दूसरी सिवान जिला के हुसैनगंज गांव निवासी शमीमा खातून बताई जा रही है। उनके पास से पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और...

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...

बिहार में स्कूल-मंदिर के पास मांस-मछली बिक्री पर बैन: “बच्चों में हिंसक प्रवृत्ति रोकने के लिए”

बिहार सरकार ने शैक्षिक और धार्मिक संस्थानों के पास मांस-मछली की खुली...

2016 की पूर्ण शराबबंदी पर फिर बहस: NDA सहयोगी बोले—इम्प्लीमेंटेशन फेल, राजस्व नुकसान बढ़ रहा

बिहार में 2016 से लागू पूर्ण शराबबंदी पर NDA सहयोगियों ने मुख्यमंत्री...