Home Breaking News Top News कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

Share
Share
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में आज यानी बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने वाले थे, लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस ने हिरासत में लिए गए नेताओं को कुछ देर बाद रिहा कर दिया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी थी।

“>

 

 वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के तीन नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपकर संसद का संयुक्त सत्र बुलाकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने हजारों किलोमीटर की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी क्यों नहीं बोलते हैं, वो चुप क्यों हैं ?
उन्होंने आगे कहा कि देश में कोई लोकतंत्र नहीं है, ये सिर्फ कल्पना में हो सकता है लेकिन वास्तव में नहीं है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...