Home Breaking News Top News उत्तराखंड में भागने लगा कोरोना संक्रमण, 47 नए मरीजों की पुष्टि
Top Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड में भागने लगा कोरोना संक्रमण, 47 नए मरीजों की पुष्टि

Share
Share

उत्तराखण्ड। राज्य में मंगलवार को कोरोना के 47 नए मरीज मिले और तीन संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 96 हजार 227 पहुंच गई है। जबकि 92 हजार 185 मरीज ठीक हो गए हैं और अब महज 1043 मरीज ही अस्पतालों में रह गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। जबकि अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में एक, चम्पावत में दो, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में दस और देहरादून जिले में 19 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया।

हिमालयन अस्पताल में एक, वेलमेड अस्पताल में एक और महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में अभी तक मरने वालों का आंकड़ा 1651 हो गया है।

राज्य के विभिन्न अस्पतालों से सात हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए। आठ हजार की रिपोर्ट आई और सात हजार की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के करीब हो गई है और संक्रमण दर साढ़े चार प्रतिशत से कम रह गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...