Home Breaking News Top News अवैध संबंध के शक में इंजीनियर ने गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट
Top Newsउत्तर प्रदेश

अवैध संबंध के शक में इंजीनियर ने गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेक्टर अल्फा दो में रहने वाले इंजीनियर ने अवैध संबंध के शक में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद हत्यारोपी दो दिन तक पत्नी की लाश के पास रहा। बुधवार दोपहर उसने खुद कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ग्रेनो के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि एटा का रहने वाला रजनीकांत दीक्षित अल्फा दो स्थित किराये के मकान में पत्नी खुशी दीक्षित 24 वर्ष निवासी हापुड़ के साथ रह रहा था। खुशी करीब आठ महीने की गर्भवती थी।

रजनीकांत नोएडा की कंपनी में इंजीनियर था। उसने बताया कि 21 फरवरी को उसने घर से हरियाणा के रहने वाले बल्लू नाम के युवक को बाहर निकलते देखा था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया।

इसके चलते उसने अवैध संबंध के शक में 22 फरवरी की सुबह पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्यारोपी रजनीकांत पत्नी खुशी की हत्या करने के बाद 2 दिन तक उसके शव के पास रहा। उसके बाद बुधवार को खुद बीटा 2 कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया।

पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...