Home Breaking News Top News कांग्रेस के दो करोड़ हस्ताक्षर वाले ज्ञापन को बीजेपी ने बताया फर्जी, कहा- इतने तो वोट नहीं मिले
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

कांग्रेस के दो करोड़ हस्ताक्षर वाले ज्ञापन को बीजेपी ने बताया फर्जी, कहा- इतने तो वोट नहीं मिले

Share
Share
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 29वां दिन है। वहीं, कृषि कानूनों के वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें दो करोड़ हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपा।
राहुल गांधी के इस ज्ञापन पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि, ‘मैंने एक बार भी नहीं सुना कि कांग्रेस के कार्यकर्ता किसानों से मिले और दो करोड़ किसानों से मिल लिये, हस्ताक्षर ले आए ? शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस का पिछले दिनों दो लाख लोगों से भी संपर्क नहीं हुआ है, फिर भी दो करोड़ का आंकड़ा दे दिया।

“>

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कांग्रेस को दो करोड़ वोट नहीं मिलते हैं तो ये हस्ताक्षर कहां से ले आए हैं। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि ‘ये तथाकथित हस्ताक्षर बनवाने, उसको लेकर जाकर कहीं पर नुमाइश करने से देश को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों की सुख-समृद्धि के लिए जो काम किए जा रहे हैं उस पर इसका कोई प्रतिकूल असर नहीं होता है।

“>

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...