Home Breaking News Top News पटना के इस गांव के किसानों को आज भी नहीं मिलता किसी भी सरकारी योजना का लाभ; जानें कारण!
Top Newsबिहार

पटना के इस गांव के किसानों को आज भी नहीं मिलता किसी भी सरकारी योजना का लाभ; जानें कारण!

Share
Share

नई दिल्ली। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की हितैषी होने का दम भरती हैं। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के लिए कई योजनाएं भी चला रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार हर किसान को 6000 रुपये प्रति वर्ष दे रही है। लेकिन पटना के रामनगर दियारा गांव के लोग आज भी इस योजना से महरूम है।

दरअसल, इन किसानों को योजना का लाभ इसलिए नहीं मिल पा रहा है क्योंकि दियारा के लोगों के पास है लेकिन किसान रिकॉर्ड में ये सभी लोग भूमिहीन हो गए हैं। सालों से ये अपनी जमीन पर खेती करते आ रहे हैं लेकिन प्रशासन और सरकार ये मानने को तैयार नहीं है कि ये जमीन उनकी है। ऐसे में न तो उन्हें केंद्र सरकार की योजना का लाभ मिल पा रहा है और न ही राज्य सरकारी की योजना का।

Farmer

प्रशासन का कहना है कि यहां के किसानों से बात कर प्रशासन ने रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है। फिलहाल यहां पीएम किसान सम्मान निधि का मामला होल्ड पर है। गांववालों का कहना है 2014 में राज्य सरकार ने इलाके की जमीन को अनसर्वेड घोषित कर दिया। जिसके बाद से यहां के किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ भी मिलना बंद हो गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पद्मश्री डॉ. विमल जैन के हाथों पूनम कुमार को ‘श्रेष्ठ महिला सम्मान 2026

महिला दिवस पर BFTAA द्वारा पद्मश्री डॉ. विमल जैन के हाथों पूनम...

जदयू परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया – संजय कुमार झा

पटना । जनता दल (यूनाइटेड) परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया...