Home Breaking News Top News …तो हरीश रावत ने इसलिए की सोनिया गांधी और बसपा प्रमुख मायावती को भारत रत्न देने की मांग !
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

…तो हरीश रावत ने इसलिए की सोनिया गांधी और बसपा प्रमुख मायावती को भारत रत्न देने की मांग !

Share
Share

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और बसपा प्रमुख मायावती को भारत रत्न देने की मांग की है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से दोनों को पुरस्कार दिए जाने की मांग की है। इसके लिए रावत ने महिला सशक्तिकरण का हवाला दिया है। हालांकि, बसपा ने रावत की कोशिशों पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि ये जनता को बेवकूफ बनाने की सोची समझी रणनीति है।

अपने ट्विटर हैंडल पर  हरीश रावत ने लिखा है कि आदरणीय सोनिया गांधी जी व सम्मानित बहन मायावती जी, दोनों प्रखर राजनैतिक व्यक्तित्व हैं। आप उनकी राजनीति से सहमत और असहमत हो सकते हैं, मगर इस तथ्य से आप इंकार नहीं कर सकते हैं कि सोनिया जी ने भारतीय महिला की गरिमा और सामाजिक समर्पण व जनसेवा के मापदंडों को एक नई ऊंचाई व गरिमा प्रदान की है। आज उन्हें भारत की नारीत्व का गौरवशाली स्वरूप माना जाता है। मायावती जी ने वर्षों से पीड़ित-शोषित लोगों के मन में एक अद्भुत विश्वास का संचार किया है। भारत सरकार को चाहिये कि इन दोनों व्यक्तित्वों को इस वर्ष का भारत रत्न देकर अलंकृत करें।

“> हालाँकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य के बसपा नेतृत्व ने हरीश रावत की इस मांग को जनता को बेवकूफ बनाने  की तकनीक बताया है। वहीं,  दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि क्या सोनिया गाँधी को भारत रत्न देने से रावत चाहते हैं कि सम्मान किसी ऐसे को दिया जाए जो जमानत पर है?  उन्होंने कहा कि ऐसी मांग रखकर वह किस तरह की मिसाल कायम करना चाहते हैं?

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...