Home Breaking News Top News कोहरे के कारण अब नहीं लेट होंगी ट्रेनें, भारतीय रेलवे ने बनाया यह खास प्लॉन !
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

कोहरे के कारण अब नहीं लेट होंगी ट्रेनें, भारतीय रेलवे ने बनाया यह खास प्लॉन !

Share
Share
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने ट्रेनों को लेट होने से बचाने के लिए विशेष तैयारी की है। ट्रेनों में अब (FSD) फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाया जाएगा। इससे कोहरे में भी ट्रेनों का परिचालन को सामान्य तरीके से होता रहेगा।
दानापुर के डीआरएम सुनील कुमार ने बताया कि लगभग 250 ट्रेनों में एंटी फॉग डिवाइस मशीन दिया गया है, ये ट्रेन कोहरे से लेट ना हों। यह मशीन ट्रेन में लोको पायलट को आगे आने वाले सिग्नल और प्लेटफार्म की जानकारी स्क्रीन पर लिखकर दिखाएगी। इससे लोको पायलट के लिए अपनी ट्रेन पर समय रहते कंट्रोल करना आसान हो जाएग।
इस तकनीक से ट्रेन की लेटलतीफ की समस्या से यात्रियों को निजात मिलेगी। साथी ही कोहरे के कारण जो ट्रेन दुर्घटना होती थी उससे बचा भी जा सकेगा। डीआरएम ने कहा कि ठंड के मौसम में रेल पटरियों के चटकने की संभावना रहती है, इसके सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग मैन और ट्रैक मैन को जीपीएस सिस्टम दिया गया है।
डीआरएम ने बताया कि रेल पटरियों के ठंड के मौसम में चटकने की संभावना अधिक रहती है, इसके सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग मैन और ट्रैक मैन को जीपीएस सिस्टम दिया गया है। उन्होंने कहा कि, रेलवे की इस डिवाइस से जहां यात्रियों को तो सुविधा होगी ही, साथ ही लोको पायलट भी इस मशीन को ट्रेन में लगाए जाने के बाद आने वाली समस्या से निजात पा लेंगे। उन्हें कुहासे के कारण आगे की स्थिति पता लगाने में दिक्कत नहीं होगी और वो सुरक्षित ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लगा सकेंगे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...