Home Breaking News Top News जम्मू कश्मीर : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 आतंकियों को उतारा मौत के घाट
Top News

जम्मू कश्मीर : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 आतंकियों को उतारा मौत के घाट

Share
Share

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और त्राल में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ की घटना में पांच आतंकी ढेर हो गए हैं। जानकारी के मुताबाकि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को अभी घेरा हुआ है। सुरक्षा बलों का कहना है कि कुछ और आंतकी भी छिपे हो सकते हैं। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। इस एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी इम्तियाज शाह गजवा-ए-हिंद का कमांडर था।

कश्मीर के आइजीपी विजय कुमार ने त्राल मुठभेड़ के दौरान अंसार गजवात-उल-हिंद एजीएच के कमांडर इम्तियाज शाह के मारे जाने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक शोपियां के जान मुहल्ला में जारी मुठभेड़ में पांच जबकि त्राल में दो आतंकवादी मारे गए हैं। इन मुठभेड़ों में सेना के एक अधिकारी समेत चार जवान भी घायल हुए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...