Home Breaking News Top News टीएमसी को एक और झटका, शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु सहित 15 पार्षदों ने थामा BJP का दामन
Top Newsपश्चिम बंगाल

टीएमसी को एक और झटका, शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु सहित 15 पार्षदों ने थामा BJP का दामन

Share
Share

पश्चिम बंगाल। टीएमसी में भगदड़ जारी है। बीजेपी की ओर से सीएम ममता बनर्जी को एक के बाद एक झटका दिया जा रहा है। 19 दिसंबर को ममता बनर्जी के खास कहे जाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने TMC से नाता तोड़कर भाजपा का साथ पकड़ लिया था। वहीं अब पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी की सभा में उनके भाई व कांथी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सौमेंदु अधिकारी सहित 15 विदाई पार्षद सहित बड़ी संख्या में टीएमसी के समर्थक पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। बता दें कि कांथी नगरपालिका में पार्षदों की कुल संख्या 21 हैं। इसमें 15 बीजेपी में शामिल हो जाने से बहुमत बीेजपी के पक्ष में है।

बता दें कि शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी और भाई दिव्येंदु अधिकारी टीएमसी के एमपी हैं. शुभेंदु अधिकारी के छोटे भाई सौमेंदु अधिकारी को हाल में कांथी नगरपालिका के प्रशासक बोर्ड के अध्यक्ष पद से सरकार ने हटा दिया था।

आपको बताते चलें कि 19 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेदिनीपुर में रैली की थी। इसी सभा के दौरान ममता बनर्जी के करीबी कहे जाने वाले और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...