Home Breaking News Top News तमिलनाडु:विरुधुनगर में पटाका फैक्ट्री में लगी भीषण आज,11 की मौत
Top Newsतमिलनाडू

तमिलनाडु:विरुधुनगर में पटाका फैक्ट्री में लगी भीषण आज,11 की मौत

Share
Share

तमिलनाडु। विरुधुनगर में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां पर पटाखा बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना के बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और वहां पर आग बुझाने का काम जारी है।

शुरुआत में इस घटना में एक शख्स की मौत की खबर आई थी, लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है। पुलिस-प्रशासन की टीमें आसपास की इमारतों को भी खाली करवा रही हैं। वहीं पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक विरुधुनगर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचती तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। घटनास्थल पर अभी भी आग बुझाने का काम जारी है। इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनको पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

“किंग बनना चाहते हैं, किंगमेकर नहीं” – विजय की TVK पर गोयल का तंज

केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने अभिनेता विजय की...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

एयरोस्पेस में तमिलनाडु का दबदबा? एकस ग्रुप 4000 करोड़ निवेश करेगा 7000 नौकरियां लाएगा

तमिलनाडु CM स्टालिन की मौजूदगी में माइनबिया मित्सुमी (1980 करोड़) और एकस...

क्या तमिलनाडु में मोदी–अमित शाह की राजनीति फेल हो जाएगी? उदयनिधि स्टालिन का चैलेंज

उदयनिधि स्टालिन ने थंजावुर में DMK यूथ विंग मीटिंग में कहा –...