Home छत्तीसगढ़ ससुराल में रहने की मांग को लेकर तहसीलदार की पत्नी भूख हड़ताल पर
छत्तीसगढ़राज्य

ससुराल में रहने की मांग को लेकर तहसीलदार की पत्नी भूख हड़ताल पर

Share
Share

कहा- 48 घंटे में समाधान नहीं हुआ तो जीवन त्याग दूंगी

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम झलमला के रहने वाले तहसीलदार राहुल गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता अब भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। रेणु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर उन्हें उनके ससुराल में पति के साथ नहीं रखा गया तो वह अपना देह त्याग देंगी।

उन्होंने चेतावनी दी है कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी उनके सास-ससुर और शासन-प्रशासन की होगी। बता दें कि वह पिछले 5 दिनों से ससुराल के बाहर बैठी हैं। 20 जून को उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह अब भोजन और पानी दोनों का त्याग कर रही हैं। वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि अगर घर में जगह नहीं मिली, तो अपना जीवन समाप्त कर लूंगी।रेणु का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और अब घर में घुसने तक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कई बार ससुराल में रहने की कोशिश की। लेकिन हर बार सास-ससुर ने उन्हें बाहर कर दिया।

शादी के 50 दिन बाद अनबन शुरू

दरअसल, अंबिकापुर की रहने वाली रेणु गुप्ता और बालोद के झलमला निवासी राहुल गुप्ता की शादी नवंबर 2022 में हुई थी। यह शादी सरगुजा जिले के सीतापुर में रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के महज 50 दिन बाद ही बहू और ससुराल वालों में अनबन शुरू हो गई। बहू रेणु गुप्ता ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उसे महज 50 दिन के भीतर ही घर से बाहर निकाल दिया। बुरे व्यवहार के कारण मायके में रहना पड़ा। कई बार वह ससुराल लौटी, लेकिन हर बार उसे घर से निकाल दिया गया।

कानून के दायरे में रहकर होगा समझौता – ससुराल पक्ष

फिलहाल राहुल गुप्ता दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैं। प्रशासन ने पहले भी इस मामले में संज्ञान लिया था और बालोद एसडीएम सहित तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे। लेकिन स्थिति का समाधान नहीं हो पाया।अब भूख हड़ताल की घोषणा के बाद यह मामला और संवेदनशील हो गया है। वहीं इस मामले पर ससुराल पक्ष का कहना है कि सुलह समझौता कानून के दायरे में रहकर किया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हर क्षेत्र में सफलता के लिए डिजिटल स्किल्स जरुरी – उप विकास आयुक्त

धनबाद । आईआईटी (आईएसएम) के मैनेजमेंट स्टडीज और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने...

संत जेवियर्स व डिनोबिली स्कूल के वाहनों पर किया 1.10 लाख का जुर्माना।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला परिवहन...

डीडीसी ने की लघु सिंचाई की योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने लघु सिंचाई विभाग अंतर्गत...

धनबाद शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं जाममुक्त बनाने की दिशा में एक पहल।

177 स्ट्रीट वेंडरों को कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन में मिला स्थान। धनबाद...