Home झारखण्ड क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता – सुधांशु श्रीवास्तव
झारखण्ड

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता – सुधांशु श्रीवास्तव

Share
Maintaining peace and order in the area and curbing crime is the first priority - Sudhanshu Srivastava
Share

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण कर लिया हैं। वे इससे पूर्व गोविंदपुर थाना में एसआई थे। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ओपी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर अंकुश लगाना हैं। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित कर काम किया जायेगा एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्थानीय स्तर पर ही मामले सुलझाए जायेंगे। आगे कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पूरा प्रयास किया जायेगा। जिससे आम लोगों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे संपर्क करें। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जायेगी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनीं रहें, इस पर मुख्य रूप से विशेष ध्यान रहेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...