Home क्राईम जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने को लेकर होगी कार्रवाई
क्राईमजुर्मबिहारराज्य

जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने को लेकर होगी कार्रवाई

Share
Share

फर्जी आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई

साइबर थाना को किया गया सूचित, थाने के सनहा भी हुआ दर्ज

बेतिया (बिहार) । पश्चिम चम्पारण के जिला अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जाने की सूचना विभिन्न माध्यमों से जिला प्रशासन को प्राप्त हुई।

जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के कृत्य को संज्ञान में लेकर साइबर थाना को सूचित कर दिया गया है। साथ ही थाने में सनहा भी दर्ज कराया गया है। इस प्रकार के कृत्य को करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने ऐसे तत्वों को सख्त चेतावनी दिया है कि इस प्रकार का कृत्य आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा दंडनीय है। साथ ही जिला प्रशासन ने लोगों से अपील भी किया है कि इस प्रकार के फ्रेंड रिक्वेस्ट को कदापि एसेप्ट/कन्फर्म नहीं करें। बल्कि फेसबुक पर रिपोर्ट करें। ऐसे झांसों में बिल्कुल भी नहीं आएं। ये साइबर अपराधियों की चाल हो सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मानस भवन गुना में दो दिवसीय संभाग स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन।

गुना (मध्य प्रदेश)। मानस भवन गुना में उद्यानकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग...

वृद्ध जनों के साथ उपायुक्त ने खेली अबीर-गुलाल व फूलों की होली।

ओल्ड एज होम को विकसित कर बनेगा 88 बेड का आश्रम। खुशी...