Home क्राईम सोनारडीह ओपी क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी, CISF एरिया-3 व पुलिस ने भागा बस्ती के पास अवैध मुहाना किया सील
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

सोनारडीह ओपी क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी, CISF एरिया-3 व पुलिस ने भागा बस्ती के पास अवैध मुहाना किया सील

Share
Share

कतरास । कोयला चोरी और अवैध खनन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से BCCL एरिया-3 CISF और स्थानीय पुलिस ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत भागा बस्ती के पास सक्रिय अवैध कोयला मुहाने को चिन्हित कर सील कर दिया।

गुप्त इनपुट के आधार पर CISF और सोनारडीह पुलिस की टीम ने छापेमारी की और संचालित अवैध मुहाने को मिट्टी-पत्थरों से भरकर बंद कर दिया।

संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त गिरोह में हड़कंप मचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार की नियमित व सख्त कार्रवाई जारी रही तो क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस ने किया अपराधिक नेटवर्क का खुलासा।

बिजनौर (यूपी) । बिजनौर पुलिस ने एक संगठित आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश...

शक्ति सदन के संचालन के लिए एनजीओ ने दिया प्रेजेंटेशन।

धनबाद । महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए धनबाद में शक्ति...

विशेष शिविर में 52 दिव्यांग जनों का आधार कार्ड के लिए हुआ एनरोलमेंट।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले...