Home झारखण्ड क्रांति दूत शहीद शक्ति नाथ महतो का 48वाँ शहादत दिवस मनाया गया
झारखण्डराज्य

क्रांति दूत शहीद शक्ति नाथ महतो का 48वाँ शहादत दिवस मनाया गया

Share
Share

तेतुलमारी । झारखंड के वीर सपुत क्रांति दूत शहीद शक्ति नाथ महतो का 48वाँ शहादत दिवस शहीद शक्ति नाथ महतो चौक तेतुलमारी में मनाया गया।सर्वप्रथम नव स्थापित आदम कद प्रतिमा के समक्ष विधिवत सर्वधर्म प्राथर्ना किया गया।तत्पश्चात शहीद की पत्नी सुची देवी एवं पुत्री अंजना देवी ने गंगाजल एवं दुध से अभिषेक कर पुजा – पाठ करते हुए माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।


मौके पर ईप्टा के कलाकारों ने श्रद्धांजलि गीत गाकर सब की आंखे नम कर दी।वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की बौआ के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।जिसने सबका मन मोह लिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में महिला – पुरुष, स्कूल के बच्चें ,शिक्षकगण एवं अन्य ने भाग लिया।


उपस्थित गणमान्य वक्ताओं ने शहीद शक्ति नाथ महतो की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की महज 29 वर्ष की आयु में इन्होंने गरीब,किसान,मजदूर,शोषित,पीड़ित,छात्र,नौजवान पर हो रहें अन्याय अत्याचार तथा गुंडा – माफिया,सुदखोर – महाजन के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया।इन्होंने गरीब, किसान, मजदूर, शोषित, पीड़ित, छात्र एवं युवाओं के लिए जो काम किया हैं, वह झारखंड के इतिहास में हमेशा याद किया जायेगा। शहीद शक्ति नाथ महतो का जीवन संघर्षपूर्ण रहा।आज की युवा पीढ़ी को शहीद शक्ति नाथ महतो के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की ज़रुरत हैं।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, पूर्व विधायक लम्बोदर महतो, तारा देवी, सुरेन्द्र सिन्हा, झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नु आलम, बाघमारा प्रखंड प्रमुख गीता देवी, मुकेश सिंह, प्रमोद चौरसिया, शंकर किशोर महतो, शीतल ओहदार, रमेश टुडू, हलधर महतो, निलकंठ रवानी, जितेन्द्र नाथ महतो, चंडी चरण देव, सपन बनर्जी, धीरज कुमार, मुखिया निरंजन गोप, गणेश महतो, भोला महतो, राजेंद्र प्रसाद महतो ,राजेन्द्र प्रसाद राजा, जिप सदस्य स्वाती कुमारी, उप प्रमुख आशा देवी, राजु महतो, स्वपन महतो, दिपेश चौहान ,राणा दत्ता, दुलाल बाउरी, कंचन महतो, माडा के एसडीओ रजनीश उपाध्याय, बिरजु बाउरी, रंजीत महतो, महादेव हांसदा, करम चंद महतो, पूर्व मुखिया सुरेश महतो, पंसस अमृत रवानी, अजित महतो, अर्जुन महतो, सतीश महतो, विशाल महतो एवं अन्य गणमान्य जन श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दयानन्द महतो तथा संचालन सुशील कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शिव प्रसाद महतो, सपन पंडित, गौतम महतो, प्रफुल्ल मंडल, घलटु त्रिगुनाईत, बिमल महतो, दिनेश महतो, चन्दन महतो, बडा बाबू, बैजनाथ महतो, मुक्तेश्वर महतो, प्रेम चन्द महतो, दु:खी राम महतो, जगत लाल महतो सहित स्मारक समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कानपुर देहात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार।

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल...

वयस्कों के लिए वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम आयोजित।

धनबाद । राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र की ओर से बुधवार को बौआ...

धनबाद पहुंचे आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,एसएसपी ने किया स्वागत।

आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश अपराध...