Home झारखण्ड मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना का 6 परिवारों को मिला लाभ
झारखण्डराज्य

मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना का 6 परिवारों को मिला लाभ

Share
Share

मुख्यमंत्री उज्ज्वला झारखंड योजना के तहत विद्युत आपूर्ति शुरू, 6 परिवारों को मिला योजना का लाभ

उपायुक्त ने राजाबासा गांव पहुंचकर योजना के क्रियान्वयन की ली जानकारी, ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी अन्य समस्याओं को जाना

पूर्वी सिंहभूम । घाटशिला प्रखंड अंतर्गत राजाबासा गांव के एक टोला में मुख्यमंत्री उज्ज्वला झारखंड योजना के तहत गुरुवार से विद्युत आपूर्ति शुरु हो गई है । बिजली सुविधा से वंचित 6 परिवारों को इस योजना के अंतर्गत कनेक्शन प्रदान किया गया,जिस पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की ।

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने राजाबासा गांव पहुंचकर योजना के क्रियान्वयन की गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी 6 परिवारों को सुरक्षित और सुचारू ढंग से विद्युत सुविधा मिलती रहे, आगे किसी प्रकार की बाधा न आए। उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी अन्य स्थानीय समस्याओं व आवश्यकताओं को भी सुना तथा मौके पर मौजूद घाटशिला बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री उज्ज्वला झारखंड योजना के तहत छूटे हुए गांव-टोलों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास है । योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है, राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी परिवार मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद जिला के 15 सहायक व कनीय अभियंता का स्थानांतरण।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर...

आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत अभियंताओं के साथ बैठक।

धनबाद : उप विकास आयुक्त सन्नी राज के निर्देशानुसार धनबाद सदर, बलियापुर,...

कुसुंडा के गोधर में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन, तीन घरों में दरार।

धनबाद : केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंडा के गोधर 6 नंबर एरिया...