Home झारखण्ड कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने किया बेलगड़िया का दौरा।
झारखण्ड

कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने किया बेलगड़िया का दौरा।

Share
Minister of State for Coal and Mines visited Belgaria.
Share

लाइवलीहुड एंड एम्प्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास।

शिक्षा से परिवार की तस्वीर एवं तकदीर बदल जाती है – मंत्री

धनबाद (झारखंड) : कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने झरिया मास्टर प्लान के तहत विकसित की गई बेलगड़िया टाउनशिप का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने “लाइवलीहुड एंड एम्प्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोजेक्ट” का शिलान्यास किया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत सरकार बेलगड़िया के निवासियों को हर सुविधा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। लोगों को टाउनशिप में बसा कर उनका कौशल विकास कर रोजगार भी मुहैया कराया जा रहा है। लोग कुटीर उद्योग से आशियाना खड़ा कर सकते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील किया हैं कि वे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। विशेष कर बच्चियों को शिक्षित करें। बिना शिक्षा एवं परिश्रम के कुछ भी संभव नहीं है। शिक्षा से परिवार की तस्वीर एवं तकदीर बदल जाती है।

मंत्री ने कहा कि लोगों के सुगम आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक बस की संख्या बढ़ाई जाएगी। कहा कि कोयला मंत्रालय, धनबाद के उपायुक्त तथा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड निरंतर झरिया मास्टर प्लान की निगरानी कर रहे हैं। इनके लिए जन सेवा सर्वोपरि है।

मंत्री ने भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विस्थापन में सहयोग करने की अपील की। साथ में कहा कि बेलगड़िया टाउनशिप में जन सुविधा की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने झरिया मास्टर प्लान के तहत पुनर्वास, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर लगातार ध्यान देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि संशोधित झरिया मास्टर प्लान के अनुसार टाउनशिप के निवासियों को बिजली, पानी, सड़क नेटवर्क, स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई, स्वरोजगार, ई रिक्शा, बस सेवा, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

इसके अलावा उपायुक्त ने टाउनशिप में जारी अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कहा यहां स्थाई प्रशासनिक कार्यालय एवं टीओपी बन जाने से निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

वहीं झरिया विधायक ने कहा कि भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहने वालों के लिए यह टाउनशिप एक सौगात है। कहा कि जब से उपायुक्त ने पदभार संभाला है तब से वे यहां के विकास एवं रोजगार के लिए निरंतरण प्रयासरत है। जिसके कारण यहां के निवासियों में खुशी की लहर है।

कार्यक्रम को बीसीसीएल के सीएमडी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बेलगड़िया में आईआईटी आईएसएम व अन्य संस्थाओं द्वारा लोगों का कौशल विकास कर उनको रोजगार से जोड़ा जा रहा है। कहा कि वर्तमान उपायुक्त के कार्यकाल में यह टाउनशिप एक शहर का रूप धारण करने लगी है। संशोधित झरिया मास्टर प्लान के बाद टाउनशिप में अमूल परिवर्तन हुआ है। लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। टाउनशिप जीवंत हो उठी है।

बेलगड़िया दौरे के दौरान मंत्री ने बीसीसीएल की सीएसआर पहल के तहत पांच लाभार्थियों को ई-रिक्शा की चाबियां सौंपी। सीएसआर प्रोग्राम के तहत सपोर्टेड महिला एंटरप्रेन्योर्स द्वारा की जा रही अलग-अलग लाइवलीहुड एक्टिविटीज़ दिखाने वाले स्टॉल्स का दौरा किया।

इस अवसर पर मंत्री के साथ झरिया की विधायक रागिनी सिंह, उपायुक्त आदित्य रंजन, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, बीसीसीएल के निदेशक (एचआर) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (टेक्निकल/ऑपरेशंस) संजय कुमार सिंह, निदेशक (टेक्निकल – प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग) राजीव कुमार सिन्हा, कोयला मंत्रालय के वरीय अधिकारी, बीसीसीएल व जेआरडीए के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में टाउनशिप के निवासी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...