Home झारखण्ड भीषण पेयजल संकट को लेकर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन।
झारखण्डराज्य

भीषण पेयजल संकट को लेकर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन।

Share
BJP protested against the severe drinking water crisis.
Share

धनबाद : धनबाद जिले में व्याप्त भीषण पेयजल संकट को लेकर भाजपा महानगर और ग्रामीण इकाई के द्वारा सोमवार को जिला समाहरणालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया।कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से मटके फोड़कर अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बराकर और दामोदर जैसी बड़ी नदियों से घिरे होने के बावजूद धनबाद की जनता का पानी के लिए तरसना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार ‘नल-जल योजना’ के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए पर्याप्त फंड भी दे रही है, लेकिन झारखंड सरकार इस योजना में भी भ्रष्टाचार करने से परहेज नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और सरकारी उदासीनता के कारण धनबाद जिले के कई क्षेत्रों में लोग डोभा, चुआं और नालों का प्रदूषित पानी पीने को विवश हैं।
उन्होंने आगे कहा कि झारखंड गठन के बाद भाजपा सरकार ने मैथन डैम से धनबाद तक पानी लाने का ऐतिहासिक कार्य किया था, लेकिन वर्तमान सरकार की कुंभकर्णी नींद ने स्थिति को बदतर बना दिया है।
इस विरोध प्रदर्शन में सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह और बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जिले में जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है और चापानल सूख चुके हैं, फिर भी प्रशासन और विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी हैं कि यदि जल्द ही जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री तारा देवी, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय और ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कुंभकार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के प्रस्तावित धनबाद के दौरे को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक।

धनबाद । केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के प्रस्तावित धनबाद...

पंचायतों में 15वें वित्त आयोग मद से बनेंगे नए बोरिंग।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने आगामी गर्मी के मौसम...

जेआरडीए व टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हुए हस्ताक्षर।

बेलगड़िया में कौशल विकास और जमीनी स्तर के खेलों को मजबूत करने...

डीएवी+2 विद्यालय विवाद,सचिव और लिपिक ने कतरास थाना में दर्ज कराई शिकायत।

धनबाद । डीएवी+2 उच्च विद्यालय का विवाद सोमवार को थाने तक पहुंच...