Home झारखण्ड जिला समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई
झारखण्डराज्य

जिला समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई

Share
Share

धनबाद । वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका द्वारा एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक में अभियोजन शाखा, कोर्ट नोडल पदाधिकारी, CPMS, SIPU के पदाधिकारी, जिले के समस्त थाना के नोडल ऑफिसर समेत अन्य शाखा के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान न्यायालय द्वारा निर्गत समन, वारंट, कुर्की आदि के ससमय निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। डीएसपी ने सभी गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, निष्पादित काण्डो का अंतिम ज्ञाप बनाने, गवाही में नही आने वालों की सूची वरीय पदाधिकारियों को सुपुर्द करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी गंभीरतापूर्वक न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। सभी नोडल पदाधिकारी को प्रतिदिन कुछ ना कुछ निर्धारित लक्ष्य के साथ काम करना होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रजरप्पा में युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में सभी पुलिसकर्मी निलंबित।

रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर परिसर में युवक के साथ मारपीट और अभद्र...

महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण।

धनबाद । नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के महापौर...

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

अलीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये...

सिंदरी के सरकारी स्कूलों के विकास के लिए हर्ल व शिक्षा विभाग के बीच हुआ एमओयू।

धनबाद । सिंदरी इलाके में मौजूद 10 सरकारी स्कूलों में शिक्षा और...