Home झारखण्ड नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर अपर समाहर्ता ने की समीक्षा बैठक।
झारखण्डराज्य

नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर अपर समाहर्ता ने की समीक्षा बैठक।

Share
Share

धनबाद । संभावित नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को महापौर के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में एक समीक्षा बैठक की।

इस संबंध में उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य चुनाव से पूर्व आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियों की प्रगति का आकलन करना तथा संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध दिशा-निर्देश देना था।

बैठक में अपर समाहर्ता ने कहा कि नगर निगम चुनाव एक व्यापक और संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसमें मतदाता सूची से लेकर मतदान, मतगणना और परिणाम घोषणा तक हर चरण में पारदर्शिता, निष्पक्षता और तकनीकी सुदृढ़ता आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं।

अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, ऐसे में इसकी सफलता के लिए प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक के अंत में उन्होंने नियमित अंतराल पर समीक्षा बैठक आयोजित करने की बात कही, ताकि तैयारियों की सतत निगरानी की जा सके।

बैठक में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा, आईटी मैनेजर रूपेश कुमार मिश्रा, बिजनेस एनालिस्ट आनंद कुमार, जिला राजस्व शाखा के कार्यालय अधीक्षक राम विलास राम, प्रधान सहायक सुशील कुमार सिन्हा, मो. सोहराब, कुलदीप, प्रशान्त कुमार झा, विजय कुमार, मनीष कुमार, अंशु देव, संतोष कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अकबरपुर तहसील अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद के चुनाव में विपिन चंद्र दीक्षित की बड़ी जीत।

कानपुर देहात । अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद के...

गिरिडीह पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा बरामद।

गिरिडीह । पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार एवं कमांडेंट 154 बटालियन सुनीलदत्त...

बच्चों के बीच पोशाक का वितरण,विद्यार्थियों में हर्ष।

हंटरगंज (चतरा) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबो में शुक्रवार को...