उपायुक्त आदित्य रंजन समेत जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी परीक्षा की कर रहें निगरानी।
धनबाद । बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के छठे दिन तोपचांची के अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी अभ्यर्थी 1600 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हिंदी लेखन परीक्षा, हाइट – वेट – चेस्ट जांच में शामिल हुए।
इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा के लिए मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को बहाली प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से संपन्न करने का निर्देश दिया।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर इवेंट की बारिकी से निगरानी की। जबकि परीक्षा संचालन में जिला समादेष्टा सूर्यकांत कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी बहाली प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शी होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।
Leave a comment