Home झारखण्ड 65 हजार रुपये रिश्वत लेते जिला परिषद का बड़ा बाबू गिरफ्तार
झारखण्डराज्य

65 हजार रुपये रिश्वत लेते जिला परिषद का बड़ा बाबू गिरफ्तार

Share
Share

पूर्ण हुए कार्य के टाइम एक्सटेंशन के लिए मांगा था घूस

लातेहार। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के अभियान में एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने जिला परिषद कार्यालय के बड़ा बाबू संतोष सिंह को 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, बड़वागड़हा पंचायत में दो वर्ष पूर्व पूर्ण हुए कार्य के टाइम एक्सटेंशन से जुड़ी फाइल को निपटाने के लिए संतोष सिंह ने वादिनी संतोष पांडेय उर्फ बबलू पांडेय से 65 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

वादिनी ने एसीबी पलामू प्रमंडलीय कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत की जांच में आरोप सत्य पाए जाने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसीबी टीम ने गुरुवार को दंडाधिकारी और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया। तय समय पर जैसे ही संतोष सिंह ने वादिनी से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। बरामद रुपये को जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रांची-पुरुलिया रोड पर बॉक्साइट लदा ट्रक में लगी आग,बड़ा हादसा टला।

रांची/सिल्ली । रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर नावाडीह के सामने शुक्रवार सुबह करीब...

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को मिला सीपीआर का प्रशिक्षण,दुर्घटनाओं में बचेंगी जानें।

रोटरी क्लब ऑफ रांची ने आयोजित किया सीपीआर प्रशिक्षण सत्र। रांची ।...

गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम।

रांची । जिले के चुटिया इलाके में गैस नहीं मिलने से नाराज...

हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत,एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल।

रामगढ़। जिले के गोला वन क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह जंगली हाथियों...