Home झारखण्ड रेल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लापता लड़की का पता लगाया।
झारखण्डराज्य

रेल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लापता लड़की का पता लगाया।

Share
Railway police traced the missing girl within 24 hours.
Share

धनबाद । बरोरा बस्ती से 14 वर्षीय लापता बालिका को बाल अधिकार पर कार्यरत सामाजिक संस्था झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सहयोग से 24 घंटे के अंदर रेल पुलिस द्वारा साहेबगंज रेलवे स्टेशन से रेस्कीयू कर लिया गया हैं। विदित हो की उक्त बालिका 02 मई को अपनी मम्मी का मोबाइल फोन और पांच हजार रूपए लेकर अपने घर से भाग गई थी, लड़की के चाचा ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन बालिका का कही कोई खोज खबर नहीं मिलने पर थक-हार कर सामाजिक संस्था झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी को इसकी सुचना दी गई। शंकर रवानी ने सबसे पहले बालिका के चाचा से बरोरा थाना में मामला दर्ज कराया और श्री रवानी ने उक्त जानकारी झारखण्ड के जिलों जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रन के कई अन्य ग्रूप को जानकारी दी तो सभी लोग अलग-अलग टीम बनाकर बालिका को बारहरवा, साहेबगंज रेलवे स्टेशन से रेस्कीयू कर बाल कल्याण समिति साहेबगंज में प्रस्तुत किया। तत्काल आश्रय के लिए बालिका को बालिका गृह साहेबगंज में ऱखा गया हैं। श्री रवानी ने धनबाद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अगर किन्ही का बच्चा मिसिंग हो जाता हैं तो तुरंत स्थानीय थाना लिखित सुचना दे एवं हमारे संस्था के मोबाइल नंबर 9234461629 पर सुचित करें, त्वरित कारवाई की जाएगी। बालिका को खोजने में आश्रय संस्था, देवघर एवं मंथन साहेबगंज का सराहनीय योगदान रहा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आज दोपहर से सुचारू रूप से काम करेगा झारभूमि पोर्टल।

राँची : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने...

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 95 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा। बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित...

सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक ने सुनी जनता की समस्याएं।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जनता दरबार...

अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर मे रोजगार मेला का किया गया आयोजन।

धनबाद । शुक्रवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर, बरटाँड़, धनबाद मे भर्ती-कैंप...