Home झारखण्ड कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई।
झारखण्डराज्य

कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई।

Share
Congressmen congratulated Congress leader Ashok Kumar Singh on being made the state general secretary.
Share

धनबाद । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवगठित प्रदेश कमेटी में कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई दी।कांग्रेसियों ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवगठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अशोक कुमार सिंह को महासचिव बनने पर निश्चित रूप से संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा एवं संगठन की मजबूती पर बल मिलेगा।अशोक कुमार सिंह ने हमेशा संगठन के हर पडाव एवं सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम किया हैं।पूर्व में भी इन्होंने गर्मी के दिनों में धनबाद जिला के विभिन्न क्षेत्रों में टैंकरों के द्वारा पानी पहुंचा कर लोगों को जल समस्या का निराकरण करने का काम किया। इन्होंने कोविड काल में भी जरूरतमंद लोगों के लिए राशन वितरण के साथ-साथ नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा दी थी।अशोक कुमार सिंह के प्रदेश कमेटी में पदाधिकारी बनने से निश्चित रूप से प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठन में मजबूती आएगी।ज्ञात हो कि संगठन के द्वारा जो भी जिम्मेवारी दी गई है। इन्होंने ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया हैं। निश्चित रूप से आगे भी संगठन मजबूती पर उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दी गई जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
बधाई देने वालों ने नवगठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी के साथ-साथ धनबाद से बने प्रदेश के सभी पदाधिकारी को भी शुभकामनाएं दी।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, दिलीप मिश्रा, राहुल राज, पप्पू कुमार तिवारी, अनिल साव, मोइन अंसारी, रास बिहारी यादव, हरेंद्र शाही, गोपाल धारी, अरविंद सैनी, कामता पासवान सहित अन्य शामिल हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केसरगढ़ मुखिया के प्रयास से जल आपूर्ति।

बाघमारा । केसरगढ़ मुखिया बबिता देवी के प्रयास से रविवार को पंचायत...

शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर गिरीडीह जिला परिषद सभागार में लगाने को लेकर सौंपा ज्ञापन।

गिरिडीह/धनबाद । शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति के सदस्यों ने समिति...

उपायुक्त ने किया बाघमारा सहित अन्य प्रखंडों का दौरा।

तालाब, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र सहित की 30 से अधिक विकास कार्यों के...

तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026” का उद्घाटन।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल। स्वदेशी वस्तुओं...