Home झारखण्ड जनता दरबार : उपायुक्त ने सुनी आमजनों की शिकायतें, शीघ्र समाधान करने का दिया भरोसा
झारखण्डराज्य

जनता दरबार : उपायुक्त ने सुनी आमजनों की शिकायतें, शीघ्र समाधान करने का दिया भरोसा

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की शिकायत सुनी। उन्होंने आमजनों को उनकी शिकायत का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिया।

जनता दरबार में गोविंदपुर,थापर नगर, टुंडी, बरवाअड्डा, बलियापुर, कलियासोल, पाथरडीह, निरसा, जोरापोखर, झरिया, महुदा सहित अन्य क्षेत्रों से आमजन पहुंचे थे।

जनता दरबार में गोविंदपुर की सखीना बीवी ने पति के उपचार, तेलीपाड़ा के भवानी ओझा ने अपने पुत्र के इलाज, निरसा के भक्त गोराई ने उनके बच्चे के इलाज तथा धनसार के सुमित कुमार ने बीमारी के इलाज के लिए सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई।

वहीं बरवाअड्डा के दुबे हाजरा ने ऑनलाइन पंजी टू में नाम दर्ज कराने, बलियापुर के कमली महताईन ने आम रास्ता बंद कर देने, कलियासोल के प्रतीक कुमार चंद्रा ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने का आवेदन दिया। जबकि बेकारबांध की किशोर कुमार रजक ने उनकी जमीन के ऊपर से हाई टेंशन तार हटाने, झरिया के रंजीत यादव ने भौंरा आठ नंबर के दलित परिवारों को पुनर्वास कराने, पीठाकियारी के बुलू पांडेय ने अबुआ आवास निर्माण में स्थानीय लोगों द्वारा बाधा पहुंचाने की शिकायत की।

उपायुक्त ने आमजनों के आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दरबार में प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

न्यायाधीश, उपायुक्त, एसएसपी ने किया धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

धनबाद । झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं...

बेलगड़िया में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगेगा रूफ टॉप सोलर पैनल।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रजन ने बेलगड़िया टाउनशिप में...

जनपद पंचायत डिंडौरी की सामान्य सभा की बैठक का हुआ बहिष्कार।

डिंडोरी (मध्य प्रदेश) । डिंडोरी जनपद पंचायत में सामान्य सभा की बैठक...

डीडीसी ने पॉलिटेकनिक व मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लिया तैयारियों का जायजा।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे...