Home झारखण्ड उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया बरमसिया पुल के मरम्मती कार्य का निरीक्षण
झारखण्डराज्य

उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया बरमसिया पुल के मरम्मती कार्य का निरीक्षण

Share
Share

तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

धनबाद । बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से बरमसिया पुल में चल रहे मरम्मती कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने रेल के अधिकारियों, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तथा कॉन्ट्रैक्टर से अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की, साथ ही कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने तथा गुणवत्तापूर्वक कार्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि धनबाद की ट्रैफिक व्यवस्था पर लगातार राज्य सरकार की भी नज़र है, हमारी ओर से भी लगातार नजर रखी जा रही है। लगातार समीक्षा के क्रम में यह पाया कि धनबाद में गया पुल हो, बरमसिया पुल हो, पॉलिटेक्निक वाला रोड हो, इन सभी में कुछ न कुछ मेजर चीज़ें हैं जो वर्षों से नहीं दशकों से लम्बित थीं। उसमें हमारी प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। बरमसिया पुल में लगभग एक महीने से काम चल रहे हैं और उम्मीद है कि 15 दिन के बाद हम लोग छोटी गाड़ियों के लिए आवागमन खोलेंगे।

उन्होंने कहा कि मूल रूप से हमारी प्राथमिकता है कि बरमसिया पुल का काम अच्छे और गुणवत्तापूर्ण हो और आवागमन में कोई समस्या नहीं हो। साथ ही पुल के दूसरे छोर भी हम लोग चेक कर रहे हैं कि दूसरे छोर में भी अगर कोई समस्या हो तो उसका भी निदान इस दौरान कर लिया जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बाघमारा घटना की डीडीसी ने की समीक्षा।

प्रभावितों के लिए मूलभूत सुविधा की समुचित व्यवस्था करने का दिया निर्देश।...

पूर्व भाजपा सांसद पर हमले का प्रयास।

बिजनौर । थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के चांदपुर चुंगी इलाके में उस...

चार दिवसीय रामकथा का समापन,कथा वाचिका रसिक साध्वी उमा जी को किया गया सम्मानित।

धनबाद । बड़की बौआ में आयोजित सात दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ...

उप विकास आयुक्त ने की ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने अपने कार्यालय कक्ष में...