Home झारखण्ड गोविंदपुर जैप-3 परिसर में लगा आरओ प्लांट, जवानों को मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा
झारखण्डराज्य

गोविंदपुर जैप-3 परिसर में लगा आरओ प्लांट, जवानों को मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा

Share
Share

उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

धनबाद । गोविंदपुर स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस-3 (जैप-3) परिसर में उपायुक्त आदित्य रंजन के पहल पर आधुनिक आरओ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया। प्लांट का उद्घाटन उपायुक्त आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर जैप-3 के कमांडेंट मनोज स्वर्गीयारी, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इस पहल को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सुविधा जवानों के स्वास्थ्य, सुविधा और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

बैंक ऑफ इंडिया के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के तहत इसका निर्माण कराया गया है। नव स्थापित आरओ प्लांट की क्षमता प्रति घंटे लगभग 1000 लीटर पानी शुद्ध करने की है। इसके शुरू होने से अब जवानों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर गुणवत्ता का पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से परिसर में शुद्ध पेयजल की मांग उठ रही थी, ऐसे में यह सुविधा सुरक्षा बलों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की सामाजिक पहलें न सिर्फ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं, बल्कि सुरक्षा बलों के मनोबल और सम्मान को भी बढ़ाती हैं।

उद्घाटन के बाद उपायुक्त एवं एसएसपी ने जैप परिसर के बगल में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। तालाब के जीर्णोद्धार, पार्क निर्माण एवं जैप परिसर की सुरक्षा परिधि के कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...