Home झारखण्ड प्रमंडलीय आयुक्त ने चार लाभुकों को प्रदान किया ई-रिक्शा।
झारखण्डराज्य

प्रमंडलीय आयुक्त ने चार लाभुकों को प्रदान किया ई-रिक्शा।

Share
Divisional Commissioner provided e-rickshaw to four beneficiaries.
Share

जेआरडीए प्रबंध पर्षद की 36वीं बैठक संपन्न।

उपायुक्त बने जेआरडीए के डेप्युटी सीईओ।

धनबाद । प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल, हजारीबाग, सह अध्यक्ष झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) मनोज कुमार की अध्यक्षता में जेआरडीए प्रबंध पर्षद की 36वीं बैठक समाहरणालय के सभागार में आयोजित की गई।

इस दौरान आयुक्त ने कहा कि झरिया में भूमिगत आग एवं भू-धंसान का खतरा है। इसलिए जेआरडीए के लिए प्रभावित क्षेत्र से लोगों को बेलगड़िया में शिफ्ट करना आवश्यक है। जबकि बीसीसीएल को भूमिगत आग बुझाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनानी चाहिए। ये दोनों कार्य अति महत्वपूर्ण है। प्रभावित क्षेत्र के परिवारों की भलाई एवं कल्याण के लिए उन्हें बेलगड़िया टाउनशिप में शिफ्ट करना आवश्यक है। आयुक्त ने कहा कि बेलगड़िया टाउनशिप में शिकायत निवारण केंद्र खोल कर आम जनों की शिकायतों का समाधान करना सराहनीय है।

बैठक में संशोधित झरिया मास्टर प्लान 2.0 को अपनाते हुए तथा भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए नए प्रावधान के अनुसार उपायुक्त आदित्य रंजन को जेआरडीए का उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डेप्युटी सीईओ) का दायित्व सौंपा गया। जब तक जेआरडीए में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति नहीं होती है,तब तक उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सभी कार्यों का क्रियान्वयन करेंगे।

इससे पहले बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 का ओडिटेट रिपोर्ट का अनुमोदन, फंड यूटिलाइजेशन का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2027-28 तक के बजट (राजस्व बजट एवं पूंजीगत बजट) को एकीकृत करने की स्वीकृति‌, वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2026-27 तक वैधानिक अंकेक्षक की नियुक्ति, बीसीसीएल से प्राप्त कॉर्पस फंड, जेआरडीए द्वारा बीसीसीएल के करमाटांड कॉलोनी में आगनबाड़ी, सामुदायिक भवन एवं प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र के निर्माण, बेलगड़िया में सामुदायिक भवन एवं कौशल विकास केन्द्र की स्थापना, पलानी मोड से वाया फेज-5 रानी रोड़ तक बेलगड़िया टाउनशिप के अप्रोच रोड के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण, आईआईटी आईएसएम के साथ जेआरडीए का एमओयू, रेलवे ओवरब्रिज, बरमासिया से कुसमाटांड (मुकुंदा) मोड़ तक झरिया विहार कॉलोनी होते हुए रानी रोड (दो लेन) को मज़बूत और चौड़ा करने, बेलगड़िया टाउनशिप के फेज-1 से फेज-6 तक में सोलर हाई मास्ट लाइट उपलब्ध कराने, फेज 1, 2 एवं 3 में कुल 13 ट्रांसफार्मर लगाने पर विस्तृत समीक्षा की गई।

साथ में बेलगड़िया के लोगों की सुरक्षा के लिए टीओपी, फेज एक एवं दो में रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी का गठन, फेज 1 व 3 में 60 हैंडपंप की मरम्मत, बीसीसीएल द्वारा पांच नए पंप सेट की स्थापना, आठ नए बोरवेल का प्रस्ताव, बरमसिया कुसमाटांड़ तक 7.6 किलोमीटर टू लेन सड़क का निर्माण, पलानी मोड़ से बेलगड़िया की 2.83 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण, टाउनशिप के अंदरूनी सड़क की पूरी मरम्मत, टाउनशिप में तीन आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन व 32 नए का प्रस्ताव के साथ हेल्थ सब सेंटर, शिकायत निवारण केंद्र, फेज 5 में जेआरडीए का एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, लोगों के रोजगार के लिए विभिन्न गतिविधियां, स्कील सेंटर, शोपिंग कॉम्लेक्स, पेयजल एवं स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, विद्यालय, लोगों के सुचारू आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक बस तथा ई रिक्शा का नियमित संचालन, जन वितरण प्रणाली की दुकान सहित प्रदान की गई अन्य सुविधाओं से आयुक्त को अवगत कराया गया।

इसके अलावा संशोधित मास्टर प्लान के अनुसार प्रभावितों के पुनर्वास में जेआरडीए, बीसीसीएल एवं जिला प्रशासन के दायित्व, प्रभावित परिवारों को आवासों का आवंटन, वित्तीय सहायता, परिवहन व लॉजिस्टिक्स सहायता सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के समापन के बाद प्रमंडलीय आयुक्त ने समाहरणालय परिसर में बेलगड़िया के चार लाभुकों को ई-रिक्शा की चाभी प्रदान की।

वहीं जब प्रमंडलीय आयुक्त सर्किट हाउस पहुंचे तो जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं बैठक से पूर्व उपायुक्त एवं बीसीसीएल के सीएमडी ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर प्रमंडलीय आयुक्त का स्वागत किया।

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल, हजारीबाग मनोज कुमार, उपायुक्त आदित्य रंजन, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, निदेशक तकनीकी (संचालन) संजय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, डीएलएओ राम नारायण खालको, सीएमपीडीआईएल के क्षेत्रीय निदेशक, महाप्रबंधक झरिया मास्टर प्लान राजीव चोपड़ा, महाप्रबंधक (पर्यावरण), जेआरडीए के निदेशक (इंफ्रास्ट्रक्चर), निदेशक (वित्त), निदेशक (संपदा तथा आर एंड आर) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्या।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आयोजित जनता...

एसआईआर 2003 के वोटर लिस्ट से वर्तमान वोटर लिस्ट के साथ शीघ्र कराएं नाम मैपिंग।

61.12% मतदाताओं की मैपिंग पूरी। टुंडी विस में सर्वाधिक, धनबाद व झरिया...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पांचवे दिन में शामिल हुए निरसा और एग्यारकुंड के अभ्यर्थी।

उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार समेत जिला के...

एंडोस्कोपी से बच्चेदानी की जांच व ऑपरेशन की सुविधा शुरू।

धनबाद । सदर अस्पताल ने महिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक...